ताज़ा खबर

दुमका

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
झारखंड
  • जनसंख्या: 1273049
  • NALIN SOREN
  • NALIN SOREN
  • आपराधिक मामले: 0

झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं जिसमें से एक दुमका लोकसभा क्षेत्र है। वर्तमान समय में इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का कब्जा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन इस समय दुमका लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2011 की जनगणना के आधार पर देखें तो इस संसदीय क्षेत्र की आबादी 1,321,442 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 6,68,514 और महिलाओं की संख्या 6,52,928 है। इस संसदीय क्षेत्र में पहली बार 1952 में (पुर्निया-संथाल सीट) के रूप में चुनाव हुए थे। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पॉल जुझर सोरेन (Paul Jujhar Soren) ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद से इस सीट पर ज्यादातर समय तक झारखंड मुक्ति मोर्चा का कब्जा रहा। गुरु जी के नाम से विख्यात झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरन 2002 से लगातार इस सीट पर जीत दर्ज करते आ रहे हैं। इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का ही वर्चस्व है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे सुनील सोरेन को शिबू सोरेन ने 39,030 मतों के अंतर से हराया था।

बता दें कि यह लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ....

झारखंड ताज़ा आलेख