ताज़ा खबर

जयपुर

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
राजस्थान
  • जनसंख्या: 1957820
  • मंजू शर्मा
  • मंजू शर्मा
  • आपराधिक मामले: 0
  • भारतीय जनता पार्टी

पिंक सिटी के नाम से मशहूर राजस्थान की राजधानी जयपुर सिर्फ इस प्रदेश ही नहीं बल्कि करोड़ों पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी है। इस शहर की स्थापना 1728 में आमेर के महाराजा जयसिंह द्वितीय ने की थी। जयपुर लोकसभा सीट पर 1989 के बाद से ज्यादातर समय बीजेपी का दबदबा रहा है। वर्तमान में भाजपा के रामचरण बोहरा जयपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। 2014 में भाजपा के रामचरण बोहरा ने 8 लाख 63 हजार 358 वोट हासिल किए थे वहीं कांग्रेस के डॉ. महेश जोशी को 3 लाख 24 हजार 13 वोट मिले थे।


जयपुर के राजनीतिक इतिहास पर गौर करें तो साल 1952 में कांग्रेस के यहां से सांसद बने। 1957 में हरीश चंद्र शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। 1962 से 1971 तक स्वतंत्र पार्टी की गायत्री देवी का कब्जा रहा। 1977 में भारतीय लोक दल के सतीश चंद्र अग्रवाल सांसद बने। 1980 में सतीश चंद्र अग्रवाल ने जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता। 1984 में कांग्रेस के नवल किशोर शर्मा ने जीत दर्ज की। 1989 में भाजपा का इस सीट पर खाता खुला और गिरधारी लाल भार्गव ने जीत दर्ज की। जिसके बाद गिरधारी लाल ....

राजस्थान ताज़ा आलेख