ताज़ा खबर

मेहसाना

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
गुजरात
  • जनसंख्या: 1498219
  • HARIBHAI PATEL
  • HARIBHAI PATEL
  • आपराधिक मामले: 0
  • भारतीय जनता पार्टी

गुजरात की राजनीति में मेहसाना लोकसभा क्षेत्र का अपना अलग ही स्थान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मेहसानाजिले के वडनगर से आते हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा की जयश्री पटेल ने जीत हासिल की थी। जयश्री पटेल ने 5 लाख 80 हजार 250 वोट हासिल किए थे। कांग्रेस के जीवाभाई पटेल को 3 लाख 71 हजार 359 वोट हासिल हुए थे।मेहसाना लोकसभा सीट के इतिहास पर नजर डालें तो इस सीट पर हुए 1957 में हुए पहले चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार पुरुषोत्तम दास पटेल ने जीत दर्ज की। इसके बाद 1962 में कांग्रेस के मनिबेन पटेल यहां से जीत दर्ज की। 1967 में स्वतंत्र पार्टी के रामचंद्र अमीन ने इस सीट को अपने नाम किया।

1971 में कांग्रेस (ओ) के नटवरलाल पटेल को यहां जीत मिली। 1977 में भारतीय लोकदल के मनिबेन पटेल और 1980 में इंदिरा कांग्रेस के मोतीभाई पटेल को जीत मिली। इस सीट का सबसे दिलचस्प इतिहास रहा कि 1984 में जब इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पूरे देश में कांग्रेस की हवा चल रही थी और तमाम विरोध दल धराशाई हो गए तो भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में लोकसभा की दो सीट जीतीं....

गुजरात ताज़ा आलेख