ताज़ा खबर

गोवा

goa
  • जनसंख्या: 1521992
  • पुरुष: 771410
  • महिला: 750582
  • विधानसभा सीटें: 40
  • लोकसभा सीटें: 2
  • राजधानी: पणजी

भारत देश को 15 अगस्त 1947 में अंग्रेजों से आजादी मिली थी। लेकिन 19 दिसंबर 1961 को करीब 14 साल बाद गोवा को पुर्तगालियों से आजादी मिली थी। जिसके बाद यह भारत का हिस्सा बना था। तब से लेकर आज तक 19 सितंबर को यहां पर मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि पुर्तगालियों ने करीब 450 सालों तक गोवा पर शासन किया था। भारत ने गोवा और दमन दीव को मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई और कड़ा संघर्ष किया था। जिसके बाद 30 मई 1987 में इसे पूर्ण राज्य का दर्जा मिल गया था। इस तरह से गोवा भारतीय गणराज्य का 25वां राज्य बन गया।

जातीय समीकरण

बता दें कि गोवा करीब 3,700 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है और इसकी कुल आबादी 15 लाख के आसपास है। गोवा में 66.08% अनुयायियों के साथ हिंदू धर्म बहुसंख्यक धर्म है। इसके अलावा यहां पर दूसरा सबसे लोकप्रिय धर्म ईसाइयों का है। गोवा में हिंदू 66.08%, ईसाई 25.10% और मुसलमान 8.33% है। साल 2023 में पुरुषों की अनुमानित जनसंख्या 7,71,410 और महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 7,50,582 है। क्षेत्रफल के अनुसार से यह भारत का सबसे छ....

गोवा ताज़ा आलेख