ताज़ा खबर

गुजरात

gujarat
  • जनसंख्या: 70400153
  • पुरुष: 36685854
  • महिला: 33714300
  • विधानसभा सीटें: 182
  • लोकसभा सीटें: 26
  • राजधानी: गांधीनगर

गुजरात को भारत का एक समृद्ध राज्य माना जाता है। बता दें कि यह देश के पश्चिमी तट पर स्थित है। इस राज्य़ का क्षेत्रफल 196024 वर्ग किलोमीटर है। गुजरात क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 5वां सबसे बड़ा राज्य है। इसकी सीमाएं 5 प्रदेशों से लगी हुई हैं। जिनमें से दो केंद्रशासित प्रदेश भी हैं। इस राज्य से साबरमती, ताप्ती नर्मदा ,दमन गंगा, प्रमुख नदियां गुजरती हैं। गुजरात वही प्रदेश है, जिसने राष्ट्रपिता के रूप में महात्मा गांधी, लौहपुरुष वल्लभ भाई पटेल जैसे विश्व प्रसिद्ध नेता दिए। वहीं देश के वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी भी गुजरात के रहने वाले हैं। प्रदेश का इतिहास 2000 साल से भी ज्यादा पुराना है।

जातीय समीकरण

आपको बता दें कि साल 2023 की में प्रदेश की अनुमानित जनसंख्या 70,400,153 है। जिनमें से पुरुषों की अनुमानित जनसंख्या 36,685,854 और महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 33,714,300 है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हिंदू-मुस्लिम, जैन, बौद्ध, पारसी धर्मावलंबी रहते हैं। यह राज्य संस्कृति से संपन्न है। गुजरात में करीब 62,356,389 हिंदू आबादी, 6,810,307 मुस्लिम आबाद....

गुजरात ताज़ा आलेख