ताज़ा खबर

मिजोरम

mizoram
  • जनसंख्या: 1308967
  • पुरुष: 662433
  • महिला: 646534
  • विधानसभा सीटें:
  • लोकसभा सीटें: 1
  • राजधानी: आइजॉल

राजनीतिक समीकरण

मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें, 1 लोकसभा सीट और 8 जिले हैं। वहीं राज्य की मुख्य राजनीतिक पार्टियों में कांग्रेस, बीजेपी, ZPM, MNF और MPC आदि हैं। मिजोरम में सरकार बनाने के लिए 21 सीटें चाहिए होती हैं। वहीं मिजोरम चुनाव 2023 में जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने 27 सीटों पर जीत हासिल कर एमएनएफ को सत्ता से बेदखल कर दिया है। एमएनएफ को 10 सीट पर संतोष करना पड़ा, तो वहीं बीजेपी को दो और कांग्रेस को 1 सीट पर जीत हासिल हुई। जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा मिजोरम के नए मुख्यमंत्री बनें।

' class='divstatedetail'>

मिजोरम भारत के पूर्वोत्तर राज्य में स्थित है। मिजोरम एक बहुत सुंदर पहाड़ी राज्य है। साक्षरता के मामले में केरल के बाद मिजोरम दूसरे नंबर पर है। बता दें कि साल 1972 तक मिजोरम असम का हिस्सा हुआ करता था। मिजोरम को साल 1987 में पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। हांलाकि मिजोरम राज्य बनने की कहानी इतनी आसान नहीं है। उत्तर पूर्व के बाकी राज्यों की तरह ही मिजोरम का भी जटिल इतिहास रहा है। साल 1957 तक मिजोरम की स्थितियां साधारण थीं, तब इस राज्य को लुशाई हिल्स कहा जाता था। लेकिन साल 1958 में मिजोरम में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सब कुछ बदलकर रख दिया।

बता दें कि मिजोरम पहले असम राज्य का हिस्सा हुआ करता था। लेकिन फरवरी 1987 में इस राज्य को असम से अलग कर दिया था। जिसके बाद मिजोरम को भारत के 23वें राज्य के रूप में दर्जा मिला था। मिजोरम में प्रवेश लेने के लिए आपको इनर लाइन परमिट लेना पड़ता है। मिजोरम पर्यटन की दृष्टि से भी काफी अहम है। मिजोरम की कला, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों को देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

....

मिजोरम ताज़ा आलेख