ताज़ा खबर

शिवहर

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
बिहार
  • जनसंख्या: 1485801
  • LOVELY ANAND
  • LOVELY ANAND
  • आपराधिक मामले: 0
  • जेडीयू
 बिहार अंतर्गत आने वाले शिवहर लोकसभा क्षेत्र का गठन 1977 के परिसीमन के बाद हुआ। कहा जाता है कि बाबा भुवनेश्वर नाथ शिव का एक प्राचीन मंदिर है जिसके नाम पर इसका नाम शिवहर पड़ा। शिवहर लोकसभा क्षेत्र बनने में सबसे बड़ी भूमिका हरि किशोर सिंह की थी। वर्तमान में यहां से भाजपा की रमा देवी सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में रमा देवी ने 3 लाख 72 हजार 506 वोट लाकर अनावरूल हक को हराया था जिन्हें 2 लाख 36 हजार 267 मत प्राप्त हुए थे। जदयू के शाहिद अली खान 79 हजार 108 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे।


शिवहर राज्य का इकलौता संसदीय क्षेत्र है जिसके अंतर्गत इस जिले का सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र आता है। शिवहर तीन जिलों के छह विधानसभा क्षेत्रों से मिलकर बना है। इस संसदीय क्षेत्र में पूर्वी चंपारण के तीन और शिवहर के एक और सीतामढ़ी जिले के दो विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। शिवहर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा ये हैं-


मधुबन

चिरैया

ढाका

शिवहर

रीगा

बेलसंड


....

बिहार ताज़ा आलेख