ताज़ा खबर

कच्छ

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
गुजरात
  • जनसंख्या: 1533782
  • CHAVDA VINOD LAKHAMSHI
  • CHAVDA VINOD LAKHAMSHI
  • आपराधिक मामले: 0
  • भारतीय जनता पार्टी

गुजरात की चर्चित लोकसभा सीटों में कच्छ सीट का नाम भी शामिल है। गुजरात के सीमाई क्षेत्र की इस लोकसभा सीट पर दो दशक से ज्यादा से लगातार भारतीय जनता पार्टी को जीत मिल रही है। मौजूदा समय में भी यहां भाजपा का कब्जा है और विनोद चावड़ा सांसद हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के विनोद चावड़ा को  5 लाख 62 हजार 855 तो कांग्रेस के डॉ दिनेश परमार को 3 लाख 8 हजार 373 वोट मिले थे। बसपा के कमलभाई मतंग 21 हजार 230 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

कच्छ लोकसभा सीट के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो इस सीट पर पहला चुनाव 1957 में हुआ था। कांग्रेस के भवानीजी अर्जन खिमजी पहले सांसद निर्वाचित हुए थे। 1962 में इस सीट से स्वतंत्र पार्टी के हिम्मत सिंह जी संसद बने। 1967 में कांग्रेस के तुलसीदास सेठ की जीत होती है। 1971 महिपतराय मेहता की जीत हुई। 1977 में इस सीट पर जनता पार्टी के अनंत दावे ने जीत दर्ज की थी। 1980 में फिर से महिपतराय मेहता की जीत हुई औऱ पार्टी थी इंदिरा कांग्रेस।

1984 में कांग्रेस के उषा ठक्कर ने जीत दर्ज की थी। साल 1989 में इस सीट प....

गुजरात ताज़ा आलेख