ताज़ा खबर

कर्नाटक

karnataka
  • जनसंख्या: 69599762
  • पुरुष: 35276109
  • महिला: 34323654
  • विधानसभा सीटें: 224
  • लोकसभा सीटें: 28
  • राजधानी: बंगलौर

जातीय समीकरण

कर्नाटक की वर्तमान जनसंख्या की बात करें तो राज्य की अनुमानित जनसंख्या 69,599,762 है। जिसमें पुरुषों की अनुमानित जनसंख्या 35,276,109 और महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 34,323,654 है। केरल के बाद कर्नाटक सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला मुस्लिम राज्य है। इस राज्य में आबादी का 18 फीसदी लिंगायत हैं। यहाँ की कुल जनसंख्या का 83% हिन्दू हैं और 11% मुस्लिम, 4% ईसाई, 0,78% जैन, 0.73% बौद्ध और शेष लोग अन्य धर्मावलंबी हैं। इस राज्य की आधिकारिक भाषा कन्नड़ है।

राजनीतिक समीकरण

कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें हैं, जबकि लोकसभा की 28 सीटें हैं। वहीं राज्य में 30 जिले हैं। राज्य के पुनर्गठन बाद से यहां पर राजनीतिक हलचल देखने वाली रही है। बता दें कि डी देवराज उर्स राज्य के पहले सीएम थे। डी देवराज उर्स के बाद सिद्धारमैया दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री थे, जो पांच साल अपना कार्यकाल पूरा कर पाए। राज्य में मुख्य रूप से बीजेपी, कांग्रेस, AIADMK, JDS आदि पार्टियां हैं। राज्य में सबसे ज्यादा बार कांग्रेस का वर्चस्व यानी की सरकार रही है।

राज्य में कई बार लगा राष्ट्रपति शासन

साल 1977 से 2013 के बीच राज्य में कई बार ऐसी स्थिति बनीं जब राष्ट्रपति शासन लगाया गया। वहीं साल 1983 में जनता पार्टी के रामकृष्ण हेगड़े ने राज्य में कांग्रेस के शासन की परंपरा तोड़ी थी। लेकिन उनकी सरकार ज्यादा समय तक टिक नहीं पायी थी। वहीं साल 1994 में जनता दल के एचडी देवगौड़ा राज्य में गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बनें। हांलाकि वर्तमान में एक बार फिर सत्ता की चाभी कांग्रेस के पास है। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं।

' class='divstatedetail'>

देश की आजादी के बाद साल 1953 में जब आंध्र प्रदेश बना, तो मद्रास के कई जिलों को मैसूर में मिला दिया गया था। कई जिलों को मैसूर में मिलाने से लोगों का आक्रोष बढ़ गया और आंदोलन करते हुए लोग विद्रोह पर उतर आए। जिसके बाद सरकार को भाषायी आधार पर स्टेट ऑफ मैसूर की 1 नवंबर 1956 की स्थापना करनी पड़ी। इसमें सभी कन्नड़ भाषी क्षेत्रों का एक अलग राज्य बनाया गया। साल 1973 में स्टेट ऑफ मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक रख दिया गया। हांलाकि इस राज्य के नाम को लेकर कई अलग-अलग व्याख्या सुनने को मिलती हैं। लेकिन जिस व्याख्या को सबसे ज्यादा मान्यता मिली है, वह 'काली मिट्टी की ऊंची भूमि' यानी की कर्नाटक।

जातीय समीकरण

कर्नाटक की वर्तमान जनसंख्या की बात करें तो राज्य की अनुमानित जनसंख्या 69,599,762 है। जिसमें पुरुषों की अनुमानित जनसंख्या 35,276,109 और महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 34,323,654 है। केरल के बाद कर्नाटक सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला मुस्लिम राज्य है। इस राज्य में आबादी का 18 फीसदी लिंगायत हैं। यहाँ की कुल जनसंख्या का 83% हिन्दू हैं और 11% मुस्लिम, 4% ईसाई, ....

कर्नाटक ताज़ा आलेख